फतेहपुर, शमशाद खान । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। संगठन ने महिलाओ को आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुआ ब्लाक के ग्राम सुजानपुर में नारी शक्ति महिला प्रेरणा ग्राम संगठन की स्थापना की है। जिसके उपसमूहों में गुलाबी स्वयं सहायता समूह, गुलाबी महिला उत्थान स्वयं सहायता समूह, गुलाबी रंग स्वयं सहायता समूह, पायल स्वयं सहायता समूह, रामा आजीविका स्वयं सहायता समूह सम्मिलित हैं। इन उपसमूहों में प्रत्येक में दस-दस महिलाओं के साथ कुल पचास से अधिक महिलाएं सदस्यरूप में शामिल की गयी। गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया की
![]() |
| कलश यात्रा निकालती गुलाबी गैंग की महिलायें। |
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु यह कदम उठाया गया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी छोटी आर्थिक बचत व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करके आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकेंगी। जागरूकता हेतु ग्राम में कलश यात्रा निकाल कर महिलाओं को जागरूक व प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। ग्राम सुजानपुर से प्रारम्भ करने के साथ की हमारा अन्य गावों में भी हम इसे प्रसारित किया जायेगा। इस मौके पर सीनियर सीआरपी रेनू, संगीता, ग्राम संगठन अध्यक्ष रेखा रानी, वीरमती, ममता, महिमा देवी, प्रीती, सुमन, लक्ष्मी, सोनल, संयोगिता, नीलिमा, सुधा, सरला, केशकली, रजनी, जानकी, द्रोपदी आदि महिलाएं मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment