दर्जनों उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही परेशानी
आंधी-तूफान में गिर गए थे बिजली के खंभे
बांदा, के एस दुबे । कनवारा के मजरा धांधू डेरा में पिछले एक वर्ष से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी तूफान के दौरान बिजली के पोल उखड़कर गिर गए थे, तब से लेकर आज तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कनवारा गांव के मजरा धांधू डेरा के ग्रामीणों ने बताया है कि करीब एक वर्ष हो चुके हैं, आंधी तूफान से बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे, इससे बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। किसी तरह से
सिंगल फेस की आपूर्ति मिल पा रही है, जिसमें बिजली के बल्ब भी ठीक से नहीं जल पा रहे हैं। अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। कनेक्शनधारियों ने बताया कि 10-10 हजार रुपया का बिल भर चुके हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिल पा रही है। सिंगल फेस आपूर्ति के कारण बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लेकिन आज तक समस्या का समाधान बिजली विभाग द्वारा नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बिजली संकट से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर धांधू डेरा के तमाम बिजली कनेक्शन धारक और ग्रामीण मौजूद रहे।
![]() |
| ज्ञापन देने आए धांधू डेरा के बाशिंदे |


No comments:
Post a Comment