कानपुर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे।
शनिवार को आई रिपोर्ट में पाए गए थे कोरोना से संक्रमित।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है पोस्टमार्टम।
कानपुर, डॉ अंशुमान- कानपुर नगर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, परिजनों के अनुसार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह काफी परेशान थे इसी के चलते उन्होंने अपने आवास के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली घटना के समय घर में पत्नी के अतिरिक्त एक बेटा और एक बेटी भी थे, घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया शव को उतारकर जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर कोविड 19 प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम किया जा रहा है खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व में उन्नाव में भी कई ब्लॉक व नगर में सेवाएं दे चुके हैं।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी मंदिर क्षेत्र की है यहीं के निवासी सुरेश चंद्र वर्मा 53 वर्ष कानपुर नगर में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे परिजनों ने बताया कि विगत शनिवार को रिपोर्ट आने पर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी हुई थी और आज सुबह उन्होंने आत्महत्या कर ली अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने बताया कि शनिवार को आने वाली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई थी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा वर्तमान में कानपुर नगर में तैनात थे इसके पूर्व उन्नाव जनपद के हिलौली, पुरवा, फतेहपुर 84, सफीपुर में एसडीआई के रूप में कार्य कर चुके हैं इसके अतिरिक्त नगर शिक्षा अधिकारी के रूप में भी उन्होंने जनपद में अपनी सेवाएं दी हैं श्री वर्मा मूलतः रायबरेली जनपद के रहने वाले थे। अपने पीछे पत्नी के अतिरिक्त एक लड़का और एक लड़की छोड़ गए हैं। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment