भूमि संबंधी मामले मौके पर जाकर निस्तारण के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय की उपस्थिति में संपूर्ण थाना समाधान दिवस कोतवाली कर्वी में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने सदर उप जिलाधिकारी राम प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी जयशंकर सिंह को निर्देश
![]() |
| थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। |
दिए कि जो समस्याएं राजस्व व अन्य मामलों की प्राप्त हुई हैं उन्हें तत्काल मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त निस्तारित की जाएं। उन्होंने कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर तालाबों व सार्वजनिक शासकीय जमीनों पर जो अवैध अतिक्रमण है उसको तत्काल हटाया जाए। भूमि संबंधी मामले प्राप्त हो उनका पुलिस विभाग के सहयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए। ताकि समस्याग्रस्त व्यक्ति को न्याय मिल सके। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment