किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था युवक
बदौसा, के एस दुबे । थाना पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ नादमऊ तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में असलहे के साथ पकड़ा गया युवक |
पुलिस गश्त तेज होने से अपराधियों की परेशानी बढ़ गई है। बदौसा थाना पुलिस ने नादनमऊ तिराहे के पास से लाला कुशवाहा उर्फ भगोला पुत्र रामऔतार निवासी बछनी पुरवा थाना अतर्रा को एक तमंचा व एक कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर व उन निरीक्षक सुरजीत कुमार चैकी इंचार्ज लमेहटा के अलावा कांस्टेबल सुशील, जोखन, राजेश आदि शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment