होम्योपैथिक औषधि का किया निःशुल्क वितरण
फतेहपुर, शमशाद खान । डा0 सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले यूथ आइकान एवं समाजसेवी डा0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया।
![]() |
| बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करते समाजसेवी डा0 अनुराग श्रीवास्तव। |
डा0 सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बहुआ स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों के हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सभी वृद्धजनों को फल व बिस्कुट का भी वितरण किया गया। शिविर में गठिया, अस्थमा, उच्च व निम्न रक्तचाप, पैरालिसिस एवं आंखों से पानी आना जैसे रोगों का उपचार किया गया। साथ ही सभी वृद्धजनों को भोजन जन सेवा समिति के कुमार शेखर द्वारा भी बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम की संचालिका गार्गी सिंह, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment