हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिले के किसानों के लिये कारीमाटी के किसान राज बहादुर एक उदाहरण बन सकते है। एक अरहर के पेड़ से पिछले दो सालो से वह लगभग 2 किलो प्रति साल के हिसाब से अरहर पैदा कर रहे हैं । किसान राजबहादुर ने बताया कि उन्होने एक अरहर का पेड़ खेतो के मेड़ में लगाया था । यह बीज गाॅव के खेतिहर विजय पाल
![]() |
| अरहर के पेड़ के साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कुमार |
साहू से लाये थे। इस अरहर से पिछले दो साल में उसने 25 किलो अरहर प्रति पेड़ पैदा किया हैं। इस साल पेड़ में मकडी लगने से पैदावार कम हुई हैं, परन्तु लगभग डेढ़ किलो अरहर एक पैड से पैदा हुई हैं। अब वह अपने खेत के चारो तरफ मेड़ में अरहर लगाने का मन बनाये है ।


No comments:
Post a Comment