चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को यातायात निरीक्षक घनश्याम पाण्डेय एवं यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बस स्टैण्ड कर्वी, ईटा मण्डी, ट्राफिक चैराहा में वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन सवारी, बिना मास्क, हेलमेट. ओवर
![]() |
| वाहनों की जांच करते टीएसआई। |
स्पीड एवं बिना सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 98 वाहनों का चालान किया है। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन न करने वाले 16 वाहनों, व्यक्तियों से 27 सौ रूपये एवं 82 वाहनों से 81 हजार 400 रुपये पेंडिंग ई-चालान किए गए हैं। वाहन चालकों को पम्पलेट्स के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment