नरैनी, के एस दुबे । झांसी प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुये सपाइयों ने तहसील परिसर से शुरू किया जनसम्पर्क अभियान। कस्बे के मतदाताओं से सपा प्रत्यासी को चुनने की अपील की है।
आगामी एक दिसंबर को झांसी-प्रयागराज स्नातक एम एल सी सीट का चुनाव होने जा रहा है जिसके मतदान केंद्र कस्बा स्थित राजकुमार इण्टर मीडिएट कालेज में क्षेत्र के 441 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
![]() |
| एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क करते सपाई |
समाजवादी पार्टी ने इस सीट के लिये कौशाम्बी जनपद निवासी डॉ मान सिंह यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलवार को तहसील परिसर से शुरुवात करते हुऐ सपा के जिलाध्यक्ष विजय करण यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की है । इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता भरतलाल दिवाकर तथा जगमोहन यादव सहित सपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम नारायण विदित त्रिपाठी एवं अजय चैहान, जिला महासचिव मो हनीफ ,विधानसभा अध्यक्ष श्यामशरण पटेल, नगर अध्यक्ष फखरुद्दीन, आदित्य प्रकाश, लालू यादव, अभिषेक रत्न तथा हरिश्चन्द्र सोनकर आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment