झांसी से आई पांच सदस्यीय टीम ने कार्यालय में छापा मारा
बांदा, के एस दुबे । रोडवेज में कर्मियों के साथ कदम-कदम पर वसूली की जाती है। ऐसे ही एक मामले में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार को झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते धर दबोचा। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर झांसी से आई पांच सदस्यीय एंटी करप्शन टीम रोडवेज परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आ धमकी। विभागीय कामकाज निपटा रहे क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार जायसवाल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान 10 हजार रुपये बरामद हुए। टीम ने आरएम के हाथ धुलवाए तो नोट में लगे पाउडर से गुलाबी हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर टीम शहर कोतवाली पहुंची और यहां आरएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात लिपिक रमेश कुमार वर्मा ने पांचवें वेतनमान में वेतन संबंधी विसंगतियां दूर कराने का अनुरोध किया। इस पर परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक
![]() |
| एंटीकरप्शन टीम की गिरफ्त में आरएम |
ने लिपिक से घूस मांगी। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत दो माह पहले लिपिक ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की। लखनऊ से लिपिक से संपर्क कर पूरी शिकायत सुनी। बाद में उसकी शिकायत को झांसी एंटी करप्शन कार्यालय स्थानांतरित कर दी। मंगलवार को लिपिक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को उनके कार्यालय में 10 हजार रुपये दे दिए। इसी बीच एंटी करप्शन टीम ने आरएम को दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक को बुधवार को लखनऊ स्थित एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। पांच सदस्यीय टीम में इंस्पेक्टर अंबरीश यादव, प्रेम कुमार समेत हेड कांस्टेबिल राजबहादुर, क्रांति कुमार पांडेय, बीना सिंह और चालक निरंजन सिंह शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment