फतेहपुर, शमशाद खान । बुधवार को शहर के वर्मा चैराहा स्थित प्रीतम केक्स के द्वितीय आउटलेट का मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश अवस्थी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रोपाइटर अंशु गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान में सभी डिजाइनों एवं अलग-अलग टेस्ट के वेज केक उपलब्ध है। साथ ही बर्थडे सम्बंधित
![]() |
| प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन करते वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश अवस्थी। |
सभी वस्तुएं एवं सजावटी उपयोग की चीजें जैसे झंडी, बैलून, कैंडिल, फाग, कैप आदि लेटेस्ट डिजाइनों का साथ उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बर्थडे केक के लिये एडवांस व आनलाइन बुकिंग एवं होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सत्य भगवान, पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, रवि प्रकाश दुबे, राजेन्द्र त्रिवेदी, अमित शिवहरे, अमित मिश्रा नीटू, मनोज घायल, इंद्रेश श्रीवास्तव प्रीतम आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment