बांदा, के एस दुबे । बकाया बिलों की वसूली करने और बिजली उपभोकतओं की तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए करतल कस्बे में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने न सिर्फ 57 हजार रुपए का बकाया वसूला बल्कि विद्युत उपभोक्ताओं की तमाम समस्याओं का समाधान किया। कस्बे में आयोजित बिजली वसूली कैंप में बिलों का संशोधन भी किया जा रहा था। कैंप लगे होने की जानकारी मिलने पर कस्बे
![]() |
| कैंप में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारीगण |
के बिजली उपभोक्ता कैंप मंे पहंुचे और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों 57 हजार रुपए बकाए की वसूली की। वसूली कैंप में विद्युत उपखंड अधिकारी वैभव शुक्ला, आरपी सिंह और स्टाफ और बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment