चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद में पंचायतीराज विभाग के कमीशनबाजी के चलते निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन मरम्मत व निर्माण में जमकर मानकविहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि स्टीमेट तैयार करने के बाद सामुदायिक शौचालय पंचायत भवन निर्माण एवं मरम्मत के वित्तीय स्वीकृत के नाम पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तीन परसेंट की वसूली की जाती है। बगैर कमीशन दिए कई माह तक स्टीमेट को लंबित रखा जाता है। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा अविलंब सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण को प्रगति देने के लिए हरी झंडी दी गई है।
![]() |
| निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री। |
अधिकांश ग्राम पंचायतों में आज भी कमीशन के चलते वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अधर में है। पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बछरन में शिकायतकर्ता प्रहलाद सिंह ने उप जिलाधिकारी राजापुर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में ठेकेदार द्वारा मानकविहीन कार्य कराया जा रहा है। जिसमें तीन नंबर का ईट, डस्टयुक्त बालू, घटिया सीमेंट का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट करते हुए निर्माण कार्य भारी धांधली की जा रही है। वहीं सरकारी नाली के निर्माण मे भारी धांधली की गई है। प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।


No comments:
Post a Comment