फतेहपुर, शमशाद खान । रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) की मासिक बैठक में धान खरीद केन्द्रों पर की जा रही मनमानी को लेकर नाराजगी का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही जीएमआर कम्पनी द्वारा ध्वस्त किये गये सम्पर्क मार्गों व अंडरपास के चोक ड्रेनेज सिस्टम को साफ कराये जाने की मांग उठायी गयी।
![]() |
| नहर कालोनी प्रांगण में बैठक करते आरपीआई के पदाधिकारी। |
सोमवार को नहर कालोनी प्रांगण में रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित हुए किसानों ने बताया कि धान खरीद केन्द्रों में छोटे व मंझोले किसानों का धान जिनके पास पचास कुन्तल से कम है धान केन्द्रों में नही खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश है। धान क्रय केन्द्रों की मनमानी से सरकार की बदनामी हो रही है। जिलाधिकारी से आहवान किया कि बड़े धान क्रय केन्द्रों में पचास कुन्तल से कम किसानों का धान अलग से एक-एक कांटा लगाकर खरीदा जाये तभी शासन व प्रशासन की मंशानुरूप खरीद हो सकेगी। बैठक में जीएमआर कम्पनी (रेलवे) का भी मुद्दा उठाया गया। बताय गया कि कम्पनी द्वारा सम्पर्क मार्गों को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही अंण्डर पास का ड्रेनेज सिस्टम भी चोक है। जिसे साफ कराया जाना अति आवश्यक है। सरकार द्वारा धान खरीद क्रय केन्द्रों पर तीस किलो प्रति कुन्तल की कटौती की जाती है जिसे कम कराया जाये। बैठक में मो0 हम्द अजमेरी, श्रवण कुमार पाण्डेय, श्याम बाबू, मो0 साकिर, संतोष सिंह, अश्वनी शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार, नागेन्द्र सिंह, पूजा पाण्डेय, संगीता देवी, मीना सिंह, अतुल सिंह, अखिलेश सिंह, विकास श्रीवास्तव, राम प्रकाश, धीरेन्द्र सिंह, श्याम कुमार दीक्षित, अश्वनी कुमार शुक्ला, दिनेश मौर्या, जितेन्द्र कुमार, अतुल दीक्षित, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment