फ़िरोज़ाबाद ( विकास पालीवाल ) । उत्तर प्रदेश की बेटी निरुपमा बाघले को देश की राजधानी में 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ' पावरफुल वीमेन अवार्ड - 2021 ' से सम्मानित किया जाएगा । बाघले मुरादाबाद से लगे एक छोटे से गाँव असमोली की निवासी हैं और पेशे से लेखिका हैं तथा शिकोहाबाद से भी उनका रिश्ता है । उन्होंने हाल ही में भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान तथा अर्जुन पुरुस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी के परिश्रम पर आधारित एक किताब 'विशेष कोड टू विन' लिखी है I
लेखिका बाघले को द क्रेज़ी टेल्स नामक संस्था द्वारा उनकी किताब 'विशेष कोड टू विन' के लिए ' बेस्ट सेलर स्पोर्ट्स ऑथर ' कैटागिरी में 'पावरफुल वीमेन अवार्ड 2021' से सम्मानित किया जाएगा। नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी बाघले ने बताया वह समाज में छिपी प्रतिभाओं को अपने लेखन के माध्यम से जनता तक पहुंचाती हैं। बाघले ने कहा कि सभी महिलाओं के अंदर कोई न कोई हुनर अवश्य छिपा होता है और हर महिला को उसे अपने अंदर से निकाल कर समाज के सामने ला दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए । उन्होंने कहा चाहे लेखन हो, कुकिंग, कला या किसी और तरह का हुनर, अपने हुनर को दबाना नहीं चाहिए । पिता सुभाष यादव असमोली में ही सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं । निरूपमा 'विशेष कोड टू विन' के बाद वे अब अपनी अगली किताब 'फिटनेस सूत्रा' पर काम कर रही हैं।


No comments:
Post a Comment