प्रेमी माघव इण्टर कालेज में हुआ वार्षिकोत्सव
जसराना ( विकास कुमार ) । जसराना कस्बा के प्रेमी माधव इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक रामरक्षपाल सिंह, प्रबंधक सूबेदार गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त जवलंत समस्याओं पर कटाक्ष करते हुए सामाजिक सदभाव का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य
प्रवीण कुमार शास्त्री ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र अक्षांश यादव द्वारा बांसुरी बजाने का प्रदर्शन किया । प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने हाल ही में नायब तहसीलदार बने विदित कुमार का सम्मान करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गार्गी यादव ने किया। इस दौरान डा. सनिल कुमार, अमलेंद्र लोधी, सुग्रीव फौजी, राघवेंद्र नागर, जगदीश यादव आदि लोगों के साथ विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्रायें मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment