शिविर में नशाबंदी पर लोगों को किया जागरूक
शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम जसलई में चलाये जा रहे के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन पी.के. शर्मा एडवोकेट आगरा (सदस्य उपभोक्ता संरक्षण आगरा आयोग फिरोजाबाद ) ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर व्यापक जानकारी दी। व्याख्यान के पश्चात् स्वंयसेविकाओं ने जगह-जगह दुकानों पर जाकर तराजू इत्यादि की जाॅच की। शिविर के अन्तर्गत डाॅ0 सीमारानी जैन द्वारा स्वरोजगार विषय पर महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि किस प्रकार महिलाऐं घर बैठकर रोजगार प्राप्त कर सकती है।
शिविर के तीसरे दिन नशाबंदी विषय पर डाॅ0 उग्रसेन पाण्डेय ( विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र एस.आर.के. कालेज फिरोजाबाद) ने अपने व्याख्यान में यह स्पष्ट किया कि नशा व्यक्ति को आक्रामक बनाता है । इसके पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 नीता सक्सेना के निर्देशन में स्वंससेविकाओं ने जगह-जगह पर नशाबंदी के विरूद्ध रैली निकालकर नशे के विरूद्ध जागरूकता का संचार किया। स्वंयसेविकाओं ने नशे को दूर भगाना है, देश को बचाना है .... जैसे नारों से वातावरण में नवीन संचार किया । स्वयंसेविकाओं ने जल-प्रदूषण स्वच्छता और पर्यावरण बचाओ से सम्बन्धित विषयों पर नारा पट्टिकाओं द्वारा गाॅव में रैली निकालकर संदेश फैलाया। कार्यक्रम अधिकारी दर्शना कुमारी एवं डा0 सीमारानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment