ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा दे रहा रोटी घर: सर्वेश
प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य: स्मिता
फतेहपुर, शमशाद खान । नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा अधारपुर ग्राम में नारी स्माइल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सर्वेश रहे। कार्यक्रम का संयोजन स्मिता सिंह ने किया। संयोजिका स्मिता सिंह ने बताया कि विगत 6 वर्षो से लगातार सामाजिक क्षेत्र में फाउंडेशन की सहभागिता है। रोटी घर आयाम भी निरंतर प्रत्येक दिवस जरूरतमंदों को भोजन वितरण का काम करता है। रोटी घर कैंटीन सदर हॉस्पिटल में तीमारदारों को निःशुल्क भोजन वितरण करता है। नारी स्माइल किट के माध्यम से असहाय, निर्धन, निराश्रित, विधवा महिलाओं को एक माह की जरूरत सामग्री का वितरण किया जाता है। जिसमे साबुन, कपड़े धुलने काध्नहाने का, निरमा, तेल, क्रीम, शीशा, शैंपू, मंजन, बिस्किट, नमकीन आदि का वितरण किया जाता है।
![]() |
| जरूरतमंद महिलाओं को नारी स्माइल किट वितरित करते अतिथि। |
कार्यक्रम में मौजूद विभाग प्रचारक सर्वेश ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता पहुंचती है, सहायता का भाव उत्पन्न होता है। प्रत्येक ग्राम स्तरध्बस्ती में ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। विवेक मिश्र ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कहा कि प्रत्येक माह वितरण कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक ले जाना ही हमारा उद्देश्य है। सेवा प्रकल्प के द्वारा ही समाज को जगाया जा सकता है, समानता का भाव उत्पन्न किया जा सकता है। वस्त्र घर, पर्यावरण गतिविधि, कैंटीन, नारी स्माइल किट, रोटी घर ऐसे ही प्रकल्प है जो समाज को समानता का भाव लाने का काम कर रहा है। पोषण, शिक्षा, संस्कार के ध्येय के साथ नारी स्मिता फाउंडेशन निरंतर आगे बढ़ रहा है। जरूरतमंदों में लाजपति, सूरजकली, रन्नो, कुसुमकली, सुखरानी, श्यामा देवी, राम श्री, रामकली, फुलवासा, कमला, संगीता, सुखदेई, बुधा देवी, विशुनकांती, मनिया, राम सखी, गुजरिया, रूपरानी, ननकी, शिवकली, अनसुइया, माधुरी, राधा आदि रहीं। इस अवसर पर विवेक मिश्र, प्रशांत पाटिल, यश प्रताप सिंह, रवेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment