सूरज की तपिश ने लोगों को किया बेहाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

सूरज की तपिश ने लोगों को किया बेहाल

फतेहपुर, शमशाद खान । अप्रैल माह शुरू होते ही दिन प्रतिदिन तापमान में हो रही वृद्धि ने आम जनमानस को गर्मी से बेहाल कर दिया है सूरज की बढ़ती तपिश के कारण आसमान से आग बरस रही है। वहीं लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को घरों मे दुबकने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को जिस तरह से तापमान में बढोत्तरी रही उसे देखकर आने वाले दिनो में भीषण गर्मी का एहसास करा दिया है। अभी अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। लेकिन सूर्य देवता ने गर्मी का कहर ढाना शुरू कर दिया। तापमान में हो रही तीव्र वृद्धि और लू के थपेड़ों ने और विकराल स्थिति पैदाकर दी जिससे लोग घरों मे कैद होने को मजबूर हो गये हैं। शनिवार को गर्मी के कारण अपने

तेज धूप से बचने के लिए छतरी लगाये युवतियां

काम से निकलने वाली महिलाओं को स्कार्फ व पुरूषों को अगौंछा का सहारा लेना पड़ा। वहीं कामकाजी महिलाएं व पुरूषों को गर्मी मे लू के थपेड़ों को सहने को मजबूर है। गर्मी की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह का दौर ही चल रहा है। वहीं कूलर व पंखा फेल साबित हो रहे हैं। सूर्य देवता के प्रकोप से लोगों को निजात मिलने के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मई व जून मे तापमान मे और बढ़ोत्तरी हो सकती है ऐसे में लोगों को मानसून आने तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नही दिख रही है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages