गरीब महिला को रोटी बैंक ने सौंपी सिलाई मशीन
टीम के सदस्यों ने एक माह का राशन भी उपलब्ध कराया
बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक टीम ने शनिवार को कांशीराम कालोनी निम्नीपार निवासी एक गरीब महिला को सिलाई मशीन भेंट की। पदाधिकारियों का कहना है कि सिलाई मशीन के माध्यम से वह कपड़े सिलने का काम करेगी और स्वावलंबी बनेगी। लोगों ने रोटी बैंक टीम के इस कार्य की सराहना की।
![]() |
| महिला को सिलाई मशीन सौंपते पदाधिकारीगण |
रोटी बैंक टीम के सदस्यों के द्वारा घर-घर से भोजन एकत्र किया जाता है। इसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद गरीब और असहाय लोगों को भरपेट भोजन कराया जाता है। यह नेक कार्य काफी समय से किया जा रहा है। शनिवार को रोटी बैंक के सदस्य इरफान खान उर्फ चांद के द्वारा कांशीराम कालोनी निम्नीपार में रहने वाली एक गरीब महिला को सिलाई मशीन दी गई। इसके साथ ही एक माह का राशन भी सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा दिया गया। कुछ दिनों पूर्व इसी महिला को संस्था के द्वारा रजाई, गद्दा, तकिये आदि देकर मदद की गई थी। इस दौरान विशेष रूप से चंद्रमौली भारद्वाज प्रबंधक डीआर पब्लिक स्कूल के द्वारा मदद की गई और उन्हीं के हाथों से महिला को सिलाई मशीन व अन्य सामान दिया गया। इस मौके पर रिजवान अली (अध्यक्ष), मुईन फारूकी (उपाध्यक्ष), सदस्यों में इरफान खान, शहान अली, राहुल अवस्थी, जावेद खान, इरफान खान, मोहम्मद शमीम, श्रीमती नग्गो आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment