पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न करायें अधिकारी: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न करायें अधिकारी: डीएम

चुनाव को लेकर डीएम व सीडीओ ने दिये निर्देश

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन स्थित सभगार में आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने एआरओ व आरओ को निर्देश दिये कि चुंनाव सम्बंधित दिए गए प्रशिक्षण को कुशलतापूर्वक सीखे यदि कुछ बाते समझ मे नहीं आती है तो उन्हें दोबारा से अवश्य पूछ लें और त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष एव पारदर्शिता ढंग से सम्पन्न कराये। उन्होंने कहा कि  निर्वाचन की हैंड बुक दी गयी है, जिसका विधिवत अध्यन करके सभी पदों का नामांकन कराये। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा। उतने बेहतर ढंग से चुंनाव सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों का भी प्रशिक्षण करवा लें और प्रत्याशी द्वारा दिये गए आवेदनों को उसी दिन अंानलाइन फीडिंग करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अपने व परिवार के हित के लिये मास्क का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को मास्क लगाने के लिये प्रेरित करें।

अधिकारियों की बैठक लेती डीएम अपूर्वा दुबे।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि दो दिवसीय नामांकन किया जाना है अच्छे प्रकार से प्रशिक्षण ले ताकि चुंनाव के दौरान आने वाली समस्याओ का समाधान कुशलतापूर्वक कर सके। उन्होंने कहा कि क्षमता एवं टीम भावना के साथ चुंनाव निष्पक्ष व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये और 12 अप्रैल तक नामांकन स्थलों पर हर हाल में बेरीकेटिंग करवा लें। चुंनाव को निष्पक्षता पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होकर यहां से रवाना हो। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी कौशल विकास कमल किशोर सहित आरओ व एआरओ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages