डा0 हैनीमैन की जयन्ती पर मरीजों को वितरित किये बिस्कुट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

डा0 हैनीमैन की जयन्ती पर मरीजों को वितरित किये बिस्कुट

फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व होम्योपैथी दिवस व होम्योपैथी के जन्मदाता डा0 हैनीमैन के जन्मदिन पर सर्वप्रथम समाजसेवी यूथ आइकॉन डा0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित डा0 हैनीमैन की प्रतिमा स्थल में सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों व

जिला अस्पताल में मरीजो को बिस्किट वितरित करते समाज सेवी डा0 अनुराग श्रीवास्तव।

उनके तीमारदारों को चाय व बिस्कुट वितरित किया गया। इसके बाद जिला कारागार में 1552 कैदियों को कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर जेलर डा0 आलोक शुक्ल, आचार्य रामनारायण, सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, भोजन जन सेवा समिति से कुमार शेखर व अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages