फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 टीकाकरण की दोनों खुराको से आच्छादित हेल्थ केयर वर्कर्स एव फ्रंट लाइन वर्कर लाभार्थियों को शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभगार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने लकी ड्रा से चुने हुए रामरानी निवासी ग्राम सरहन बुजुर्ग विकास खण्ड अमौली, सूरज पाल निवासी ग्राम अमौली, संध्या देवी निवासी ग्राम भिटौरा, प्रीतम निवासी नीम टोला खागा को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी ने पुरस्कृत व्यक्तियों से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली, जिसमें
![]() |
| टीका लगवाने वालो को पुरूस्कृत करती डीएम अपूर्वा दुबे। |
बताया गया कि दोनों टीकाकरण के समय हमें कोई दिक्कत नही हुई। उन्होंने कहाकि आप अपने पास पड़ोस व सम्पर्क के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करें। जिससे टीकाकरण अभियान को और गति मिल सके। इस मौके पर समिति के सदस्यों में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 गोपाल कुमार माहेश्वरी सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment