छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 3, 2022

छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, शमशाद खान । डॉ0 भीमराव आम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 अपर्णा मिश्रा के निर्देशन में आधार अपडेट कैम्प एवं साइबर क्राइम से सम्बन्धित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक से आये प्रबन्धक रामेश्वर सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि छात्राओं को आज आवश्यकता इस बात की है कि सतर्क रहें क्योंकि साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ रहा है प्रतिदिन लगभग 20 फर्जी साइबर क्राइम के मामले उनके पास आते हैं। छात्रायें अपना ऑनलाइन पेमेन्ट करते समय ओटीपी किसी के भी साथ शेयर न करें और ऑनलाइन ठगी से बची रहें। इस अवसर पर अंग्रेजी विभगाध्यक्ष डॉ0 प्रशान्त द्विवेदी ने अपने विचारों से छात्राओं को लाभान्वित किया उन्होंने बताया कि अगर बैंक से कोई भी कॉल आती है और आपका एटीएम कार्ड नंम्बर एवं आधार कार्ड नंम्बर पूछा जाता है तो छात्राएं किसी भी कीमत पर न

गोष्ठी को सम्बोधित करते बैंक प्रबन्धक रामेश्वर सिंह।

बतायें और तत्काल बैंक में सम्पर्क करें। इस शिविर में छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डॉ0 शकुन्तला ने अपने सम्बोधन में छात्राओं से कहा कि छात्रायें न सिर्फ साइबर क्राइम से अपने आपको बचायें साथ ही सतर्क होकर सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठायें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि इस महाविद्यालय में आधार अपडेट कैम्प एवं जीरो बैलेंस खाता खुलवाने के लिये इसलिये शिविर लगवाया है ताकि छात्रायें अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके और अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। इस अवसर पर डॉ0 उत्तम कुमार शुक्ल, रमेश सिंह, अशोक कश्यप सहित समस्त महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।   


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages