डेंगू से बचाव के लिए अभियान चलाकर बच्चो को पिलाई औषधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 3, 2022

डेंगू से बचाव के लिए अभियान चलाकर बच्चो को पिलाई औषधि

फतेहपुर, शमशाद खान । आरोग्य भारती एवं डा. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आरोग्य भारती के जिला सचिव डा. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बिंदकी में डेंगू बचाव व जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत डा. अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय अल्लीपुर के 113, कम्पोजिट विद्यालय पहरवापुर मलवां के 250, उच्च प्राथमिक विद्यालय छीछा खजुहा के 58, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक पाठशाला फरीदपुर मलवां के 95, प्राथमिक विद्यालय चक मोहद्दीनपुर मलवां के 98 व प्राथमिक विद्यालय गांधी स्मारक बिंदकी के 50 कुल 664 बच्चों को डेंगू से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि वितरित की गई। साथ ही डा.

विद्यालय के बच्चो को डेगू से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता औषधि पिलाते डा. अनुराग श्रीवास्तव।

अनुराग द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय छीछा के 20 बच्चों को जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु पालीथिन के प्रयोग को रोकने हेतु इकोब्रिकस बनाई उन सभी को पेंसिल बॉक्स व डोम्स पेंसिल किट प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। 6 माह पूर्व डा. अनुराग द्वारा बच्चों को इकोब्रिकस बनाने हेतु जागरूक किया गया था। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानध्यापिका अर्चना, कल्पना श्रीवास्तव, नीलम भदौरिया, निर्मला सिंह भदौरिया, कृष्ण मोहन पांडेय, लतापुरी गोस्वामी, अलका तिवारी सहित प्रमुख सहयोगी समाजसेवी मोना ओमर व जीतू जोशी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages