चाकू से वार कर बेटे की हत्या, पिता जख्मी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 16, 2022

चाकू से वार कर बेटे की हत्या, पिता जख्मी

बबेरू क्षेत्र के निभौर गांव के मजरा तरसियन पुरवा में हुई हत्या

पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

प्रेम-प्रसंग के चलते घटना होने की बात कह रही पुलिस

बबेरू (बांदा), के एस दुबे । घर में रहकर काम करने वाले पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने अपने एक सहयोगी के साथ खेत में सो रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई। अपर एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते होना

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस

प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के मजरा तरसियन पुरवा निवासी देवलाल निषाद (50) पुत्र सूरजपाल अपने पुत्र राजू निषाद (28) और भटौली गांव का रहने वाला रामरूप पुत्र भूरा तीनो लोग खेत में सो रहे थे। पिता-पुत्र चारपाई पर लेटे हुए थे। रामरूप अलग सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक रामरूप की नींद खुली। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर पिता-पुत्र के ऊपर रामरूप ने मछली का जाल डाल दिया। इसके

गमजदा हालत में बैठी मृतक की पत्नी व अन्य महिलाएं

बाद राजू की गर्दन पर भाला से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता देवलाल ने विरोध किया तो उस पर भी भाला से वार कर दिया। इससे देवलाल के सिर और कंधे के नीचे गंभीर चोट आई। देवलाल के भाला पकड़कर खींच लेने के बाद दोनो युवक मौके से भाग निकले। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल पिता का अस्पताल में उपचार कराया गया। घायल देवलाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्यारा रामरूप बिरादरी का होने के कारण घर आता-जाता था। एक सप्ताह पूर्व उसके पुत्र राजू से कहासुनी हुई थी। मृतक राजू दो भाई व चार बहन थे। जिनमे पिता देवलाल निषाद ने अपनी दो पुत्रियों गुड़िया व केशपति की शादी कर दी है। अभी दो पुत्रियां शादी को शेष है। राजू अपने पीछे पत्नी राधा व पुत्र अश्वनी 4 वर्ष, व इंद्रजीत डेढ़ वर्ष छोड़ गया है। मां सुशीला, पत्नी राधा का रो-रो कर बुरा
घायल पिता देवलाल निषाद (दाएं)

हाल है। राजू का बड़ा भाई रामभजन दिमागी तौर पर विक्षिप्त है। उसकी पत्नी व बच्चे नाना बच्छराज निवासी कबीरपुर के यहां रह रहे हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता देवलाल निषाद की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति सहित दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने के निर्देश मुकामी पुलिस को दिए हैं। मृतक के पिता देवलाल ने बताया कि बुधवार को उसे अपनी तीसरी बेटी उमा की बरीछा करने के लिए खप्टिहा गांव जाना था। बताया कि मुख्य हत्यारोपी रामरूप कई वर्षों से उसके यहां आता-जाता था और खेत की रखवाली व मवेशी चराने का काम करता था। कुछ दिन पहले मृतक बेटे राजू का रामरूप से विवाद हो गया था।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages