बच्ची की मां और नानी ने डाक्टर अरविन्द झा को दी दुआएं
बांदा, के एस दुबे । शहर के छोटी बाज़ार निवासी महक साहू (3) एक हफ्ते पहले छत से गिर गई थी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। बच्ची महक की मां मोहिनी साहू अपनी बच्ची महक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं, वहां से उसे हालत गम्भीर होने की वजह से रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की माली हालत ठीक नहीं थी। मां अपनी बच्ची को लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंची। जहां न्यूरो सर्जन डाक्टर अरविन्द कुमार झा ने बच्ची को भर्ती कर लिया और सोमवार को बच्ची की ब्रेन सर्जरी कर दी। बच्ची
![]() |
| बच्ची महक साहू को दुलराते डा. अरविंद कुमार झा |
अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। न्यूरो सर्जन डाक्टर अरविन्द कुमार झा ने बताया कि छत से गिरने की वजह से बच्ची के सिर की हड्डी टूट कर दिमाग मे घुस गई थी आपरेशन बहुत जरूरी था। हमने लगभग एक घण्टे तक चले आपरेशन के बाद बच्ची के दिमाग मे फंसी हड्डी निकाल दी अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। डाक्टर ने बताया कि अगर ये आपरेशन किसी प्राइवेट अस्पताल में होता तो लगभग 50 हजार रुपये खर्च हो जाते। जबकि रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में सिर्फ सरकारी फीस में ही ये आपरेशन हो गया। बच्ची की मां मोहनी साहू और नानी रामबाई साहू ने डाक्टर अरविन्द कुमार झा और उनके बच्चों को दिल से दुआ दी।


No comments:
Post a Comment