चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । यातायात माह नवम्बर की बाबत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर सीओ यातायात शिवप्रकाश सोनकर की देखरेख में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव की टीम ने शहर के ट्राफिक चैराहा व पेट्रोल पम्प तिराहे पर दो व चारपहिया वाहनों की जांचकर चालान किया। गुरुवार को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव की टीम ने ट्राफिक चैराहा व पेट्रोल पम्प तिराहे पर दो व चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच में बिना हेलमेट/ सीटबेल्ट, ओवरलोड सवारी, ओवर स्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की जांच की। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। जांच दौरान मालवाहक वाहनों की भी जांच की। सवारी मिलने पर पेंडिंग चालान किया।
यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की बाबत बताकर पालन करने के प्रति जागरूक किया। यातायात जागरूकता पम्पलेट/हैंडबिल भी बांटे। उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन चालकों एवं आम जनता को जागरूक करते हुए जानकारी दी। लम्बित चालानों का निस्तारण कराने की सलाह दी।


No comments:
Post a Comment