स्टाक का सत्यापन किया, घटतौली पर रही पैनी निगाह
बांदा, के एस दुबे । उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक और उनकी टीम ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने स्टाक का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही घटतौली पर पैनी निगाह रही। पेट्रोल पंपों में हवा, पानी और अन्य सुविधाओं को भी चेक किया। हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की बाजीगरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
![]() |
| पेट्रोल पंप में चेकिंग करते अधिकारीगण |
शहर में संचालित पेट्रोल पंपपों में व्यापक पैमाने पर घटतौली की जा रही है। इसकी शिकायतें भी समय-समय पर विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचती रहती हैं। उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के सदस्यों सेल्स आफीसर जयेंद्र त्रिपाठी एवं बांट माप निरीक्षक सुदर्शन राम तथा अन्य लोगों के द्वारा ओम शिव फिलिंग स्टेषन, बुंदेलखंड फिलिंग स्टेशन एवं इंदिरा पेट्रोलियम में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम के सदस्यों ने घटतौली पर पैनी निगाह रखी और माप की। इसके साथ ही पेट्रोल पंपपों पर हवा, पानी, शौचालय तथा अग्निशमक यंत्रों की उपलब्धता एवं अन्य मानकों की उपलब्धता की टीम के सदस्यों ने जांच पड़ताल की।


No comments:
Post a Comment