बांदा, के एस दुबे । नारायण सेवा समिति बुंदेलखंड के प्रवक्ता अनूप दीक्षित ने बताया कि काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज शुक्रवार को आएंगे। वह तिंदवारी रोड ज्योति नगर स्थित गौरव दीक्षित के आवास में दर्शन पूजन के लिए ठहरेंगे। वहीं पर प्रेस वार्ता भी होगी। इसके बाद 10 बजे जमालपुर
![]() |
| स्वामी नारायणानंद महाराज |
पहुंचकर धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शंकराचार्य सिद्धपीठ बाबा आश्रम ग्राम रैपुरा में आयोजित महारुद्र यज्ञ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर पूज्य महाराज के पावन सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न होंगे। शंकराचार्य जी 13 नवंबर तक प्रवास करेंगे।


No comments:
Post a Comment