रैपुरा परियोजना की कार्यदायी एजेंसी को बर्खास्त करने की चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 16, 2022

रैपुरा परियोजना की कार्यदायी एजेंसी को बर्खास्त करने की चेतावनी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जल निगम के एमडी डाॅ बलकार सिंह ने जिले के रैपुरा परियोजना की कार्यदायी संस्था को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। कार्यों में प्रगति न होने से नाराज प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई। बुधवार को जल निगम के एमडी बलकार सिंह व जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कम्पनी के अधिकारियों के पेंच कसे। कहा कि मैनपावर बढाकर रात्रि पाली में निर्माण कार्य करायें। प्रमुख सचिव ने सिलौटा और चांदीबांगर वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण कर कहा कि जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में 135305 परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। प्रमुख सचिव नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम के एमडी बलकार सिंह ने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का मौके पर निरीक्षण कर नाराजगी जताई। एक-एक विषय के पूर्ण होने की तारीख पूंछी। कार्यदायी संस्था को एक हफ्ते में सभी स्थलों में विभाग न करने की दशा में बर्खास्त करने की चेतावनी दी। 


अधिकारियों व इंजीनियरों से सवाल पूंछकर प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को तलब किया। निर्देश जारी किये कि प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यालय भेजें। निर्माण करा रही एजेंसी के अफसरों से ऐसे-ऐसे सवाल पूंछे कि अफसरों के पसीने छूट गये। निरीक्षण के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि चित्रकूट की परियोजनाओं से 676525 से ज्यादा जनता लाभान्वित होने जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages