चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर यातायात माह नवम्बर में जारी जनजागरूकता अभियान के तहत सीओ यातायात एसपी सोनकर की देखरेख में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव की टीम ने ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी में जागरूकता गोष्ठी में कहा कि दो व चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट अवश्य लगायें। बुधवार को गोष्ठी में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलायें। दो-चारपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, हेडफोन का प्रयोग न करें। धीमी गति से वाहन चलायें। जल्दबाजी में तेज गति से वाहन न चलायें। यातायात नियमों का पालन करने के उपाय बताये। कहा कि कभी कोई सडक हादसा हो तो घायलों की मदद करें, डरे नहीं। परिवहन विभाग सडक हादसे में घायल की मदद करने वालों को पांच हजार नकद पुरस्कार देता है। उन्होंने यातायात संकेतों के बारे में भी जानकारी दी।
गोष्ठी के बाद यातायात प्रभारी की टीम ने कर्वी में दो व चारपहिया वाहनों की जांच की। जांच दौरान बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, तीन सवारी, ओवर स्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, ओवरलोड वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने वालों का ई-पेंडिंग चालान किया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य ज्ञान भारती इंटर कालेज के छोटेलाल, सिपाही यातायात देवेन्द्र राजपूत, मदन कुमार, चन्द्रवीर सिंह व छात्रायें मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment