साइबर अपराधों से बचाव की कार्यशाला में दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 16, 2022

साइबर अपराधों से बचाव की कार्यशाला में दी जानकारी

साइबर सेल ने पुलिस लाइन में किया कार्यशाला का आयोजन

बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन सभागार में एचडीएफसी बैंक के साथ पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें साइबर अपराधों से बचने के लिए आम जन मानस को अपने किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

बुधवार को साइबर सेल द्वारा एचडीएफसी बैंक के साथ साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों के द्वारा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध में प्रयोग होने वाले माध्यमों फोन काल फ्राड, डेविड कार्ड, एटीएम कार्ड, एटीएम एक्सचेंज फ्राड व एटीएम क्लोन फ्राड, लाटरी, ईनाम के काल

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में मौजूद अधिकारीगण व अन्य

आदि के लिंक भेजने सम्बन्धित फ्राड, गूगल पर गलत हेल्प लाइन नम्बर खोजने सम्बन्धी साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनसें बचने के लिए उनके तरिकों जैसें मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को साझा न करने, बैंक, एटीएम विवरण की जानकारी न देने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीम व्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने व आनलाइन खरीददारी करते समय सावधानियां बरतने के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त शाखा प्रभारी एवम एचडीएफसी बैंक के क्लस्तर हेड संदीप, प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, प्रशिक्षक प्रतीक पाण्डेय और आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages