कालूकुआं में सड़क में जलभराव और नालियों में गंदगी मिली
ईओ को सफाई कराने के निर्देश, कराई जाए फागिंग
बांदा, के एस दुबे । बुधवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र कालूकुआं और तुलसी नगर का स्ािलीय निरीक्षण किया। कालूकुआं में नाली सफाई व सड़क पर जल भराव तथा गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई, फागिंग एवं एन्टीलार्वा का छिडकाव कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को कालूकुआं में सड़क में जलभराव वाले स्थल पर सड़क नीची होने पर लगभग 100 मीटर की सड़क को ऊंचा कर बनाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा नालियों में जलभराव को तत्काल साफ कराये जाने के साथ ही कूडे़ का उठान कराये जाने के निर्देश दिये।
![]() |
| डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी दीपा रंजन |
जिलाधिकारी ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र तुलसी नगर एवं कालूकुआं के लोंगो से वार्ता करते हुए उनको जागरूक किया कि अपने-अपने घरों में साफ-सफाई रखें, पानी को एकत्र न होने दें तथा पानी की टंकी, कूलर, गमलों, छत आदि पर पानी कहीं जमा न होने पाये, जिससे कि एन्टीलार्वा उत्पन्न न हो और डेंगू से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि पेयजल को ढककर सुरक्षित रखें तथा डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक उपायों को अपनायें। उन्होंने क्षेत्र के लोंगो से प्रतिदिन होने वाली फागिंग एवं सर्वे टीमों के निरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर सर्वे करें। कोई भी घर सर्वे में छूटने न पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे टीम में एक महिला कर्मचारी को अवश्य रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि जिन लोंगो के द्वारा घरों में पानी एकत्र कर स्टोर करते हैं, इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। उन लोंगो को जागरूक कर टंकियो की साफ-सफाई एवं पानी को ढककर रखने तथा एन्टीलार्वा न उत्पन्न होने पाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका बुद्धि प्रकाश सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment