छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्वेटर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, December 14, 2022

छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्वेटर

बबेरू, के एस दुबे । कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कालेज पर निर्धन 350 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें उपजिलाधिकारी की मौजूदगी पर छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया है। अतर्रा रोड स्थित जेपी शर्मा इंटर कालेज का है, जहां पर निर्धन छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बबेरू उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह की मौजूदगी पर स्वेटर वितरण किया गया। जिसमें

स्वेटर वितरण के दौरान मौजूद लाभार्थी व अन्य

कालेज के 350 निर्धन छात्र छात्राओ स्वेटर वितरण किया गया। जिसमें स्वेटर पाकर छात्र-छात्राएं खुशी जाहिर किया है। वही जिलाधिकारी रावेद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ श्याम मनोहर राव, राजेश तिवारी, प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, लिपिक दिनेश कुमार, शिवप्रसाद धुरिया संतोष कुमार, सहित अन्य शिक्षक व सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages