मौनी धाम पर भंडारे व राष्ट्रीय मेले की तैयारी पूरी
बबेरू, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र अंतर्गत मौनी धाम पर तीन दिवसीय भंडारा व पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भंडारे का आयोजन की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गईं। गुरुवार से तीन दिवसीय विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। मौनी बाबा आश्रम पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारा एवं मेले का आयोजन किया जाना है। जो 15, 16, 17 दिसंबर तक बराबर 3 दिनों तक भंडारा व मेले का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसमें बांदा चित्रकूट मंडल के बांदा हमीरपुर चित्रकूट महोबा सभी जनपदों की पुलिस टीम क्षेत्राधिकारी महिला कांस्टेबल सहित भारी संख्या में
![]() |
| भंडारा स्थल का भ्रमण करते अधिकारीगण |
पुलिस बल तैनात किया गया है। और कल 15 दिसंबर सुबह 7 बजे से भंडारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेला का भी लगाया जाएगा इसमें दूरदराज से दुकानदार आकर अपनी दुकानें लगाते हैं और लोग काफी संख्या में पहुंचकर मेले पर खरीदारी करते हैं। जिसमें आज खादी ग्रामोद्योग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी
![]() |
| सिमौनीधाम का भंडारा स्थल |
का उद्घाटन उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय भंडारा एवं मेले का आयोजन मोनी धाम पर किया जाता है, जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्वाइंटों पर भारी संख्या में फोर्स लगाया गया है। और 3 दिनों तक सड़कों पर भारी वाहन ट्रकों को रोक लगा दी गई है, जिसमें अतिरिक्त संख्या में परिवहन विभाग के द्वारा रोडवेज बस भी लगाई गई
![]() |
| प्रदर्शनी का उद्घाटन करते एसडीएम |
हैं। जिसमें श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी ना हो, वही मेला परिसर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें सात राजपत्रित अधिकारी 27 पुलिस निरीक्षक 64 उपनिरीक्षक 4 महिला उपनिरीक्षक 50 हेड कांस्टेबल 320 कांस्टेबल 79 महिला कांस्टेबल लगभग 20 से 25 एलआईयू लगाए गए हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष से ज्यादा फोर्स लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।




No comments:
Post a Comment