यातायात नियमों की छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, December 9, 2022

यातायात नियमों की छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

नियमों का पालन करके ही मार्ग दुर्घटनाओं में लाई जा सकती कमी : विपिन

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पनी मुहल्ला स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण ही मार्ग दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें, बाइक में हेलमेट व कार में सीट बेल्ट का

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की शपथ दिलाते अतिथि।

इस्तेमाल करें, मार्ग के दोनों ओर बने सांकेतकों को देखकर वाहन का संचालन करें, शराब पीकर वाहन न चलायें, वैध लाइसेंस रखें, वाहन के सभी कागजात पूर्ण रखें, तेज गति से वाहन को न दौड़ायें, चौराहे पर जेब्रा क्रासिंग को पार न करें। उन्होने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। अंत में उन्होने सभी बच्चों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई और आहवान किया कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने का काम करें। इस मौके पर नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, राम किशोर गुप्ता, आशीष कुमार, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, अंशुमान, रवि कुमार, अवधेश श्रीवास्तव आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages