शहर की सीमाओं में सर्विस लेन बनवाये जाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, December 9, 2022

शहर की सीमाओं में सर्विस लेन बनवाये जाने की मांग

आदर्श व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मुख्यालय को जोड़ने के लिए सर्विस लेन बनवाये जाने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुवाई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बताया कि एनएचआई द्वारा जो ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जिसमें शहर के मुख्यालय को जोड़ने हेतु सर्विस लेन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे कानपुर से आने वाले लोग शहर के अंदर प्रवेश के लिए सर्विस लेन व

डीएम को ज्ञापन देकर वापस आते व्यापारी।

संकेतिक निशान न होने के कारण आगे निकल जाते हैं और फिर उसको शहर में प्रवेश के लिए पुनः वापस आना पड़ता है। इन्हीं कारणों से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को समय से अपने गन्तव्य जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि नऊवाबाग से शहर मुख्यालय आने के लिए सर्विस लेन का निर्माण कराया जाये, लखनऊ बाईपास में दोनों तरफ सर्विस लेन बनवाई जाये, लोधीगंज बाईपास में भी सर्विस लेन का निर्माण कराया जाये। इस मौके पर कालीशंकर श्रीवास्तव, अनिल सिंह गौतम, बृजेश सोनी, रज्जन वैश्य, प्रशांत सचान, मुमताज, मान सिंह लोधी, विनोद गौतम, गुड्डू अकरम सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages