रामलीला में ताड़का सुबाहु वध लीला का हुआ मंचन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 8, 2022

रामलीला में ताड़का सुबाहु वध लीला का हुआ मंचन

बबेरू, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव में तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें रामलीला के दूसरे दिन ताड़का सुबाहु वध का सुंदर मंचन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या पर दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया।

रामलीला का मंचन करते कलाकार

कुम्हेड़ासानी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला के दूसरे दिन बुधवार रात राम जन्म, मुनि आगमन ताड़का सुबाहु वध एवं फुलवारी लीला का सुंदर मंचन देर रात तक किया गया। इसमें हास्य कलाकार राममिलन के द्वारा समय-समय पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक रामलीला का आनंद लिया। इस मौके पर राम का अभिनय रजनीश द्विवेदी, लक्ष्मण का अभिनय कल्पेश, विश्वामित्र का अभिनय रज्जू तिवारी, दशरथ का अभिनय चेतन सिंह, कौशल्या का अभिनय लखन सविता, ताड़का का अभिनय जितेंद्र कुमार, कामिक कलाकार राममिलन तिवारी, नृत्य कलाकार परी वर्मा, पूजा और लखन सविता के द्वारा बखूबी से निभाया गया। वहीं रामलीला के कलाकारों का उत्साहवर्धन के लिए सैकड़ों की संख्या पर दर्शक तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages