दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 8, 2022

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

बेर्रांव गांव में आयोजित किया गया विराट इनामी दंगल

बबेरू, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच दिखाए, वहीं पुरुषों के साथ महिला पहलवानों ने भी अपने दांवपेच दिखाएं।

पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि

मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के बेर्राव गांव का है, जहां ग्राम प्रधान रज्जू देवी की अध्यक्षता एवं प्रधान प्रतिनिधि राममूरत यादव के नेतृत्व में कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कमासिन ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव रहे। वहीं पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रारंभ करवाई और इनामी लगाया। विराट इनामी दंगल पर पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दांव पेच दिखाएं। जिसमें पंजाब, हरियाणा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें सबसे अच्छी कुश्ती महिलाओं की आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर हजारों की संख्या में दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। वही इस दंगल पर निर्णायक की भूमिका विनय सिंह के द्वारा निभाई गई, संचालन उमानंद ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages