अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़, बने व अधबने असलहे बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, December 14, 2022

अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़, बने व अधबने असलहे बरामद

छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में चल रही थी असलहा फैक्ट्री 

बांदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर दिया। मौके से बने व अधबने असलहों के साथ ही कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अवैध असलहों की बिक्री चार से पांच हजार रुपए ने की जाती थी। 

आपरेशन क्लीन के तहत चलाए जा रहे अभियान में बिसंडा थाना पुलिस ने हस्तम गांव में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हस्तम गांव में सत्यम सिंह पुत्र रामनारायण के खेत में स्थित ट्यूबवेल में अवैध असलहा बनाने का काम किया जा रहा है। थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार और

प्रेस वार्ता करते एएसपी और पीछे खड़े पकड़े गए तीन अभियुक्त

उनकी टीम मौके पर पहुंचे और छापामारी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बने व अधबने अवैध तमंचे, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि काफी समय से असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी और असलहों को आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपए में बेचने का काम किया जाता था। पकड़े गए अभियुक्तों में सत्यदेव सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामनारायन उर्फ भोला सिंह निवासी हस्तम थाना बिसंडा, अजीत सिंह उर्फ बच्चू पुत्र रोहित सिंह उर्फ बड़े निवासी दरसेड़ा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट व सुनील विश्वकर्मा पुत्र रामप्रभु विश्वकर्मा निवासी महुआ थाना गिरवां शामिल हैं। इसके साथ ही चार अवैध देशी तमंचा 315 बोर, चार अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर, चार अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, दोनाल लोहा 315 बोर एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण, 19 खोखा कारतूस, धौंकनी, ड्रिल मशीन, छेनी तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार, उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला, शिवकुमार, अमित कुमार, अंकित यादव शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages