गांधी के पांच सूत्रीय कार्यक्रम की हुई विस्तृत चर्चा
19 दिसंबर को प्रताप चौक से प्रारंभ होगी भारत जोड़ो यात्रा
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को स्व. संजय गांधी की जयन्ती मनाई गई। जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने स्व. संजय गांधी के पांच सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की, जो आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक है। परिवार नियोजन, वृक्षारोपण, दहेज उन्मूलन, स्वच्छता और श्रमदान आज भी देश के हर नागरिक की जरुरत है। इन्ही सूत्रों से देश को महान बनाया जा सकता है। जयन्ती सभा में बी. लाल, धर्मेश कुमार सिंह, राज बहादुर गुप्त, शिवबली सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, डा. केपी सेन, छेदीलाल धुरिया, राजेश गुप्त पप्पू, अशोक वर्धन
![]() |
| स्व. संजय गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी |
कर्ण, शंकर लाल श्रीवास, रफत खान गोगा, अफसाना बेगम, वारिस अली, सब्बल सौदागर, सुकदेव गांधी, नाथूराम सेन, अरविंद कुमार शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत जोड़ो प्रान्तीय यात्रा 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे प्रताप चौक से प्रारंभ होकर जजी चौराहा, अशोक लाट, संकट मोचन मन्दिर, जेल चौराहा, बलखण्डी नाका चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर, इंदिरा गांधी पार्क मे माल्यार्पण कर, बाबूलाल चौराहा, अलीगंज अतर्रा चुंगी से अतर्रा की ओर प्रस्थान कर जाएगी। अतर्रा में हिन्दू इन्टर कालेज से शांति धाम स्कूल तक प्रांतीय भारत जोड़ो पद यात्रा होगी। जनपद के सभी कांग्रेसजनों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल हों, ताकि राहुल गांधी के विचारों को जनमानस तक पहुंचा जा सके।


No comments:
Post a Comment