क्रांति फाउंडेशन ने मरीजों को बांटे फ्रूट जूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 22, 2023

क्रांति फाउंडेशन ने मरीजों को बांटे फ्रूट जूस

फतेहपुर, मो. शमशाद । ईदुल फितर एवं परशुराम जयंती के अवसर पर अमर क्रांति फाउंडेशन ने जिला चिकित्सालय के पुरुष जनरल वार्ड, महिला जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि में भर्ती सभी मरीज़ों को फ्रूट जूस वितरित करके उनका कुशल क्षेम जानकर उनके उत्तम स्वास्थ की कामना की।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज का हाल-चाल लेतीं फाउंडेशन की संचालिका।

फाउंडेशन की संचालिका सौम्या पटेल ने कहा कि फाउंडेशन निरंतर लोक हित के कार्य करता है। जनहित पर संदेशात्मक मुहिम चलाई जाती है। इसी कड़ी में फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में मलिन बस्तियों मे निरंतर रोशनी प्रदान करने का कार्य कर रहा है। समस्त मरीज़ों एवं स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने क्रांति टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। क्रांति टीम में समाजसेवी अंजू दीक्षित, डा अंगद सिंह चंदेल, छोटा, प्रशांत सिंह गौतम, वंदना तिवारी, ऋषि रंजन पटेल, विभु पटेल आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages