केन महाआरती में नदी का अस्तित्व बचाने की अपील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 28, 2023

केन महाआरती में नदी का अस्तित्व बचाने की अपील

केन नदी में अवैध खनन न करने का किया आवाहन 

बांदा, के एस दुबे । काफी समय से केन नदी में महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर और आपसपास क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं। केन आरती के दौरान गौरक्षा समिति जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने लोगों से केन नदी का अस्तित्व बचाने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। महाआरती में मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष गौ रक्षा समिति महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गौ रक्षा समिति के द्वारा निरंतर कई वर्षों से लगातार मंगलवार के दिन महाआरती कार्यक्रम लगातार जारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जीवनदायिनी कहीं जाने वाली केन नदी अस्तित्व बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि केन नदी अवैध खनन बिल्कुल न करें जिससे अवैध खनन करने पर नदी सूखती चली जा रही है और बांदा में केन नदी नाले के स्वरूप में बहने लगी है। प्रजापति ने बताया कि महा आरती में क्षेत्र से आसपास के लोगों की संख्या ज्यादा ज्यादा बढ़ने लगी है और लोग जागरूक भी होने लगे हैं। आने वाले समय में यहां पर भारी संख्या में महाआरती में लोग शामिल होंगे और वहां पर उपस्थित महाआरती में

केन नदी में महाआरती करते लोग

आए हुए सभी भक्त गणों को प्रसाद वितरण किया गया और गौ रक्षा समिति से युवा नगर अध्यक्ष श्री पवन कुमार गुप्ता एवं जिला मंत्री विनय कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया। इस मौके में उपस्थित जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री भाजपा किरण सेठी, जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीतीश कुमार निगम, पूर्व जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा, पूर्व नगर महामंत्री व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता, संजीव सिंह, शुभम सिंह, पूर्वी नगर अध्यक्ष बलवीर कुशवाहा, युवा नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला मंत्री विनय गुप्ता, सदर तहसील अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, नगर मंत्री अवधेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages