विहिप की बैठक में आवश्यक मुद्दों पर हुई चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 28, 2023

विहिप की बैठक में आवश्यक मुद्दों पर हुई चर्चा

संगठन मजबूती के लिए समितियों के निर्माण पर जोर 

बांदा, के एस दुबे । बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की एक आवश्यक बैठक का आयोजन छावनी स्थित एक होटल में हुआ। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर और विभाग मंत्री पवन सिंह का

बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी

संबोधन प्राप्त हुआ। बैठक में 23 अगस्त से शुरू होने वाली साहसिक बूढ़ा अमरनाथ में जाने के लिये कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया गया एवं संगठन की मजबूती के लिये प्रखण्डो में बैठक कर समितियों के निर्माण पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने की। संचालन जिला सहमंत्री दीपू दीक्षित ने किया।
मौजूद सदस्यगण

बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के सभी दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में संगठन के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages