नाले से बहकर नदी में आए कचरे को बुंदेली सेना ने किया साफ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 27, 2023

नाले से बहकर नदी में आए कचरे को बुंदेली सेना ने किया साफ

सफाई अभियान के पूरे हुए 30 दिन 

चित्रकूट, देवकुमार। नयागांव रपटा के पास चलाए सफाई अभियान में बुंदेली सेना ने नाले से बहकर मन्दाकिनी नदी में आए भारी भरकम प्लास्टिक कचरे को नदी से बाहर किया। सैकड़ों प्लास्टिक बोतलें, पन्नी और गंदगी हटाई गई। डीएम से नयागांव रपटे को तोड़कर बूडे हनुमान मंदिर के पास नया रपटा बनवाने की मांग की गई। मंगलवार को बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मन्दाकिनी नदी सफाई को 30 दिन पूरे हो गए हैं। बारिश के दौरान भी अभियान चलाएंगे, ताकि मलबे को बहा दिया जाये। रामघाट में नाले से बहकर बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा नदी में आ गया था। इस कचरे से नदी को मुक्त करने को पिछले तीन दिन से अभियान चल रहा था। इस दौरान सैकड़ों प्लास्टिक बोतलें, पन्नी और कचरा बाहर निकाला गया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के निर्देश पर सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


अजीत सिंह ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से मांग किया है कि नयागांव रपटा के फाटक तोड़कर बूडे हनुमान मंदिर के नीचे नया रपटा बनाया जाये। इस नए रपटे के बनने से करोड़ों की लागत से बने नए घाट के दिन बहुर जाएंगे। अभी घाट गंदगी से बजबजाते रहते हैं। निष्प्रयोज्य जैसे हैं। दीपावली में विश्व प्रसिद्ध गधा मेला लगता है। बूडे हनुमान मंदिर के पास रपटा बनने से मेले का आवागमन सुलभ होगा। खटकाना मोहल्ला और केवटरा गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। जब घाट का विस्तार हो रहा था, तब रपटा का प्रस्ताव भेजने की योजना थी, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बुंदेली सेना के सफाई अभियान में पप्पू खान, वीपी पटेल, अतुल सिंह, जानकी शरण गुप्ता आदि युवाओं ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages