रेडक्रॉस सोसाइटी ने क्षय रोगियों को बांटी पोषक किट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 27, 2023

रेडक्रॉस सोसाइटी ने क्षय रोगियों को बांटी पोषक किट

एसपी-सीडीओ की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम 

चित्रकूट, देवकुमार। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निर्देश पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने गोद लिए नये क्षय रोगियों में से 50 क्षय रोगियों को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर व पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट बांटी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्षय रोगियों को पोषण किट देते हुए सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी ने पूर्व में भी महत्वपूर्ण सराहनीय कार्य किये हैं। सभी रोगियों के लिए के किट लाभदायी होगी। उन्होंने क्षय रोगियों से कहा कि किट में दिये पोषण आहार का नियमित प्रयोग और दवा भी लेते रहें। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला ने संस्था को सराहते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य से पीड़ितों को लाभ मिल रहा है। सभी को सहभागिता  करनी चाहिए, ताकि जिला टीबी रोग से मुक्त हो सके। उन्होंने गोद लेने वाले सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में शामिल होने में उन्हें खुशी की अनुभूति होती है। वर्तमान में जो आहार लेते हैं, उसमें न्यूट्रीशन की कमी होती है। इसकी पूर्ति पोषण किट में दी जा रही सामग्री से पूरी होगी। 


सोसाइटी के सचिव केशव शिवहरे ने कहा कि गोद लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित नये क्षय रोगियों के निरोग होने तक पोषण किट बांटी जाएगी। प्रत्येक रोगी को मूंगदाल, मूंगफली दाना, भूना चना, गुड़ एवं सोया बडी दी जा रही हैं। पिछले वर्ष सोसाइटी ने एक सैकड़ा क्षय रोगियों को गोद लिया था, जो स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। वर्तमान में 50 नये क्षय रोगी गोद लेकर स्वस्थ होने तक पोषण आहार किट बांटी जायेगी। गोद लेने वाले रेडक्रॉस सदस्यों में डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ सीताराम गुप्ता, अजय अग्रवाल, देवेश जैन, डॉ सीएन सिंह, डॉ शशांक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल एड से अपेक्षा की है कि समय-समय पर रोगियों के हाल लेकर उन्हें सपोर्ट देते रहें, ताकि क्षय रोगी समाज से खुद को अलग न समझें। इस तरह के जन उपयोगी कार्य निरन्तर आगे भी होते रहेंगे। सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने आभार जताते हुए रोगियों के हाल जाने। क्षय रोग विभाग से दी जा रही दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1200 टीबी रोगी चिन्हित हैं। जिनकी मॉनिटरिंग हो रही है। किट में दिए पौष्टिक आहार एवं दवाइयों के सेवन से  इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। कार्यक्रम   में  डीटीओ डॉ एके आजाद, डॉ दिलीप सिंह होम्योपैथ अधिकारी, डॉ सीताराम गुप्ता, देवेश जैन, सौरभ जैन, डॉ सीएन सिंह, ज्ञानचंद्र शुक्ला पीपीसी, विवेक मिश्र पीपीएम, मुन्ना प्रसाद, अतुल गुप्ता, अम्बरिष कुमार टीबी चैम्पियन, जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार समेत लाभार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages