शिविर में पुलिस व अग्निवीर भर्ती की कराई जायेगी तैयारी
फतेहपुर, मो. शमशाद । ओम घाट भिटौरा में आगामी तीन जुलाई से सात जुलाई तक स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती के द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। जिसमें पुलिस व अग्निवीर भर्ती की प्रशिक्षार्थियों को तैयारी कराई जायेगी। यह बात मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने कही। उन्होने बताया कि शिविर का शुभारंभ तीन जुलाई को होगा। जिसमें बिहार पुलिस भर्ती, यूपी पुलिस भर्ती, अग्निवीर भर्ती, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, एयर होस्टेज की जहां तैयारी कराई जायेगी वहीं कैरियर काउंसलिंग व फिजिकल व मेडिकल
![]() |
| पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष। |
टेस्ट भी करवाया जायेगा। उन्होने कहा कि शिविर में 18 से 25 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं। शिविर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी व एयर होस्टेज अधिकारी द्वारा तैयारी कराई जायेगी। परीक्षा संबंधी नोट्स व किताबें निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया कि लड़के एवं लड़कियांे के रहने की अलग-अलग व्यवस्था करवाई जायेगी। उचित भोजन भी दिया जायेगा। उन्होने इच्छुक छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आहवान किया है।


No comments:
Post a Comment