राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य बनीं संयुक्त निदेशक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 27, 2023

राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य बनीं संयुक्त निदेशक

फतेहपुर, मो. शमशाद । डाॅ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अपर्णा उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की नयी संयुक्त निदेशक नियुक्त की गयी हैं। डाॅ. अपर्णा मिश्रा ने तीन वर्ष से अधिक महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर अत्यन्त सफलता पूर्वक कार्य किया। महाविद्यालय के चहुमुखी विकास में डाॅ. अपर्णा मिश्रा की अत्यन्त सक्रिय भूमिका रही। 

संयुक्त निदेशक डा. अपर्णा।

डाॅ. मिश्रा के निर्देशन में महाविद्यालय ने प्रत्येक स्तर पर अध्ययन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उच्चतम सहभागिता सुनिश्चित की। डाॅ0 अपर्णा मिश्रा के कार्यकाल में महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में अनेक विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त किये एवं फतेहपुर जनपद का नाम रोशन किया। समस्त महाविद्यालय परिवार ने डाॅ. अपर्णा मिश्रा को भावभीनी विदाई दी। नये पद की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वाहन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डाॅ. सरिता गुप्ता, डाॅ. शकुन्तला, डाॅ. लक्ष्मीना भारती, डाॅ. प्रशान्त द्विवेदी, डाॅ. चन्द्र भूषण सिंह, डाॅ. ज़िया तसनीम, अनुष्का छौंकर, डाॅ. राजकुमार, आनन्द नाथ, विदेह वर्मा, अशोक कश्यप के अलावा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages