बदहवास हालत में है पत्नी, सिर्फ दो बेटे ही जीवन का सहारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 30, 2023

बदहवास हालत में है पत्नी, सिर्फ दो बेटे ही जीवन का सहारा

एक बेटा पढ़ रहा हाईस्कूल में, दूसरा बेटा अभी आठ वर्ष का 

बबेरू के परसौली गांव में हुई घटना से पूरे गांव में शोक 

बांदा, के एस दुबे । कुछ देर पहले ही पति और दो बेटे घर से खेतों की ओर जाने के निकले थे। किसी को आभास नहीं था कि इतना बड़ा हृदयविदारक हादसा हो जाएगा और पति के साथ ही दो बेटे भी हमेशा के लिए दुनिया से जुदा हो जाएंगे। पति और दो बेटों की करंट लगने से मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला बदहवास हालत

बबेरू सीएचसी के बाहर खड़े एसडीएम और पुलिस फोर्स

में है। दहाड़े मारकर रो रही है। अब सिर्फ दो बेटे ही उर्मिला के पास हैं, जो उसके जीवन का सहारा बनेंगे। एक बेटा हाईस्कूल में पढ़ रहा है तो दूसरा बेटा अभी आठ वर्ष का है। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। किसी तरह से रिश्तेदार, परिजन और ग्रामीण उर्मिला को संभालने में लगे हुए हैं। 

मृतक किसान गोरेलाल (फाइल फोटो)

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में करंट की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार हुए गोरेलाल की पत्नी ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि उसे यह दिन भी देखना पड़ेगा। जिस पति और बेटों के साथ कुछ देर पहले ही वह बैठकर बात कर रही थी, वही पति और उसके दो बेटे अतुल और दीपू अब इस दुनिया में नहीं है। पति के साथ दो बेटों की अकाल मौत हो जाने की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने घटना सुनी तो वह भी फफक कर रो पड़े। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। करंट की चपेट में आए पिता और दोनो पुत्रों के बेजान
मृतक अतुल (फाइल फोटो)

जिस्म अस्पताल लेकर इस आस में गए कि शायद उनकी जान बच जाए, लेकिन जब चिकित्सक ने पिता और दोनो पुत्रों को मृत घोषित कर दिया तो मानो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा। मौत की खबर मिलते ही उर्मिला दहाड़े मारकर रो पड़ी और गश खाकर गिर गई। साथ में मौजूद रहे मुहल्लेवासियों और परिजनों ने किसी तरह से उर्मिला को
मृतक दीपू (फाइल फोटो)

संभाला। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही उर्मिला बदहवास हालत में है। परिजन उसे किसी तरह संभालने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। उर्मिला के अब दो बेटे ही बचें हैं, जिसमें एक का नाम अंकित और दूसरे का नाम आशीष है। आशीष हाईस्कूल में पढ़ता है जबकि अंकित अभी आठ वर्ष का है, वह भी पढ़ाई कर रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages